फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Woman Dies During Delivery in Private Hospital, Family Alleges Medical Negligence

Saharanpur: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान जच्चा की मौत, नवजात सुरक्षित; परिजनों बोले-लापरवाही से गई जान

Sat, 28 Jun 2025 01:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Jun 2025 01:27 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के बड़गांव के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान संजना नाम की प्रसूता की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु सुरक्षित है। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
Saharanpur: Woman Dies During Delivery in Private Hospital, Family Alleges Medical Negligence
- फोटो : Freepik.com

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव कस्बे में दल्हेड़ी मार्ग पर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। नवजात शिशु सुरक्षित है। अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों की शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। 

विज्ञापन


थाना नानौता के सुभरी गांव निवासी राजन ने बताया कि उसकी पत्नी संजना (21) का प्रसव होना था। शुक्रवार देर रात को संजना की तबीयत बिगड़ी तो वह लोग उसे लेकर बड़गांव स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। आरोप है कि यहां प्रसव के नाम पर उनसे पन्द्रह हजार रुपये जमा करा लिए गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Murder: बदमाशों ने गोलियां बरसाकर मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या की, फायरिंग से दहला पूरा इलाका

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद संजना ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने संजना व उसके नवजात बच्चे को जिला अस्पताल भेजने की बात कहीं। कहा गया कि जच्चा-बच्चा का शेष इलाज वहीं किया जाएगा।

शनिवार की सुबह करीब दो बजे संजना की हालत ज्यादा रक्त स्राव होने के चलते तबियत बिगड़ने लगी। तब संजना को देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं आया। अस्पताल में सिर्फ नर्सिंग स्टाफ ही मौजूद रहा, जिन्हे इलाज की कोई जानकारी नहीं थी। चिकित्सक के न आने पर संजना ने सुबह करीब तीन बजे दम तोड़ दिया।

 

संजना की मौत होते ही अस्पताल के बाहर का गेट बंद करके पूरा स्टाफ मौके से भाग गया। महिला की मौत व अस्पताल कर्मियों को भागता देख गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भिजवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं आई है। सूचना के आधार पर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। तहरीर आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed