फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Woman dies after consuming poison, three children left crying, parents make sensational allegation

Saharanpur: जहर खाने से महिला की मौत, बिलखते रह गए तीन बच्चे, मायके वालों ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Thu, 26 Jun 2025 06:11 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 26 Jun 2025 06:11 PM IST
सार

गांव महेशपुर निवासी मोनिका की शादी 11 साल पूर्व अंबोली निवासी जोनी के साथ हुई थी। आरोप है कि जोनी ने अपने पिता के साथ मिलकर दहेज की मांग पूरी न होने पर मोनिका को मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Saharanpur: Woman dies after consuming poison, three children left crying, parents make sensational allegation
मोनिका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबोली गांव में जहरीले पदार्थ से मोनिका उर्फ मोनी (28) पत्नी जोनी की मौत हो गई। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी सूरजमल की बेटी मोनिका की शादी 11 साल पूर्व अंबोली गांव निवासी जोनी के साथ हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। बुधवार देर शाम मोनिका के मायके वाले देवबंद कोतवाली पहुंचे और ससुरालियों पर बेटी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


मृतका के परिवार के लोगों का कहना था कि मोनिका का पति नशे का आदी है। वह अकसर मोनिका से मारपीट करता था और उसे मायके से रुपये लाने के लिए मजबूर करता था। कुछ दिन पहले पति जोनी ने मोनिका से 20 हजार रुपये मायके से लाने को कहा था। आरोप है कि जब वह पैसे नहीं लाई तो 22 जून को उसे जहर दे दिया। 23 जून को मायके पक्ष को पता चला। 24 जून को उपचार के दौरान मुजफ्फरनगर के अस्पताल में मोनिका ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि मृतका के पिता सूरजमल की तहरीर पर पति जोनी, ससुर ब्रह्म सिंह व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम मुजफ्फरनगर में हुआ है, अभी तक उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed