फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Wife's memories were in the mobile... Friend was not returning it, got angry and beat her to death

Saharanpur: मोबाइल में थीं पत्नी की यादें... दोस्त लौटा नहीं रहा था, गुस्से में आकर ईंट से पीटकर मार डाला

Fri, 07 Feb 2025 11:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 07 Feb 2025 11:06 PM IST
सार

पंकज वर्मा की धीरज के साथ दो-ढाई साल से दोस्ती थी। 3 फरवरी की शाम दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद पंकज का मोबाइल धीरज ने ले लिया। कहा कि थोड़ी देर में वापस कर देगा। आरोपी ने बार-बार उससे मांगा, लेकिन उसने वापस नहीं दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Wife's memories were in the mobile... Friend was not returning it, got angry and beat her to death
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीष्म नगर निवासी धीरज उर्फ मल्लू की हत्या उसके दोस्त ने ही की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने मोबाइल वापस नहीं लौटाने पर ईंट-पत्थर से पीटकर मार दिया। आरोपी का कहना है कि मोबाइल में उसकी पत्नी की पुरानी यादें थी। इस वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

 

यह था मामला
3 फरवरी को बेहट रोड पर एक युवक का शव मिला था। सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान थाना मंडी के भीष्म नगर निवासी धीरज उर्फ मल्लू के रूप में हुई थी, जो दाल मंडी पुल पर परचून की दुकान पर काम करता था। यह मामला कोतवाली नगर में दर्ज हुआ था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसके बाद तोता चौक कृष्णा कुंज कॉलोनी निवासी पंकज वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी रायवाला में कपड़े की दुकान पर काम करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह उतारा था मौत के घाट
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पंकज वर्मा की धीरज के साथ दो-ढाई साल से जान-पहचान थी। 3 फरवरी की शाम दोनों बेहट रोड पर पहुंचे और शराब पी। आरोपी के पास दो मोबाइल थे। शराब पीने के बाद एक मोबाइल धीरज ने ले लिया। कहा कि थोड़ी देर में वापस कर देगा। इसके बाद आरोपी ने बार-बार उससे मोबाइल मांगा, लेकिन उसने वापस नहीं दिया। वह दोनों ऑटो में बैठकर कोडियो की पुलिया पर आ गए। वहां पर धीरज ने कहा कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है, जिसके चलते पत्नी अलग रहती है। आरोपी भावनात्मक रूप से उससे अब भी जुड़ा हुआ है। उस मोबाइल में पत्नी के पुराने फोटो थे, इसी कारण आरोपी ने तैश में आकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास ले जाकर धीरज को जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में पड़े ईंट पत्थरों से तब तक उसके सिर और चेहरे पर वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से एक प्लॉट की दीवार फांदकर भाग निकला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed