{"_id":"641566ed8cd145da850c1953","slug":"saharanpur-wife-beaten-up-for-not-getting-a-car-and-two-lakh-rupees-in-dowry-given-triple-talaq-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दहेज में कार और दो लाख रुपये न मिलने पर पत्नी से मारपीट, चलती कार में दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दहेज में कार और दो लाख रुपये न मिलने पर पत्नी से मारपीट, चलती कार में दिया तीन तलाक
Sat, 18 Mar 2023 12:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:53 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चलती कार में तीन तलाक दे दिया। पति दहेज में कार व दो लाख रुपये नहीं मिलने से नाराज था। जिसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट कर उसे तलाक दे डाला। पीड़िता ने अधिकारियों से इंसाफ मांगा है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस स्टेशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नानौता क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने दहेज में कार और दो लाख रुपए नहीं लाने पर पति द्वारा मारपीट कर चलती कार में ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया गया। पीड़िता ने तहरीर देकर पति, सास-ससुर व जेठ जेठानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
नगर निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव लतीफपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही कम दहेज लाने के ताने मारते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि गुरुवार को उसके पति ने मायके छोड़ने जाने के लिए उसको जबरदस्ती कार में बैठा लिया, साथ में पति ने अपने माता-पिता, भाई व भाभी को भी ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान
विज्ञापन
आरोप है कि नानौता पहुंचने से कुछ पहले ही पति द्वारा धमकी देते हुए कहा गया कि वह अपने घर से दो लाख रुपए और कार लेकर ससुराल आए। महिला का आरोप है कि मजबूरी बताए जाने पर पति द्वारा मारपीट करते हुए कार में ही तीन तलाक दे दी और मायके के घर के पास ही कार से नीचे धक्का देकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।