{"_id":"68c9aee940542d68d101a525","slug":"saharanpur-when-did-not-repay-the-loan-of-rs-200-my-husband-was-killed-two-people-called-him-from-home-2025-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: '200 रुपये उधार नहीं चुकाया, तो मार डाला मेरे पति को', घर से बुलाकर ले गए दो लोगों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: '200 रुपये उधार नहीं चुकाया, तो मार डाला मेरे पति को', घर से बुलाकर ले गए दो लोगों पर शक
Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
सार
गांधी कॉलोनी में अनिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने घर से बुलाकर ले जाने वाले दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देवबंद की गांधी कॉलोनी में अनिल (29) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कॉलोनी के बाहर पड़ा मिला है। मृतक की पत्नी ने 200 रुपये के लिए दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी निवासी नीलम ने बताया कि मंगलवार दोपहर दो व्यक्ति उनके घर पहुंचे। कुछ देर रुकने पर पति अनिल को अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद अनिल लौट आया। इसके बाद फिर से चला गया। कुछ देर बाद वह कॉलोनी के बाहर बेसुध हालत में मिला। उसे सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी नीलम ने घर आने वाले दो अज्ञात लोगों पर 200 रुपये के लिए पति की हत्या का आरोप लगाया। कॉलोनी में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अनिल के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक तहरीर नहीं आई है।
उधर, अनिल की मौत पर कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उनसे 200 रुपये अनिल ने उधार लिए थे। अनिल के तीन बच्चे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
ये बोले सीओ
अनिल हैंडपंप से पानी पीकर चबूतरे पर बैठ गया था। सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें उसके आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल जांच जारी है।
- अभितेष सिंह, सीओ
अनिल हैंडपंप से पानी पीकर चबूतरे पर बैठ गया था। सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें उसके आसपास कोई व्यक्ति नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल जांच जारी है।
- अभितेष सिंह, सीओ