फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Warehouse of fake medicines in government flat... re-packing and putting new date.

Saharanpur: सरकारी फ्लैट में नकली दवाओं का गोदाम पकड़ा, दोबारा पैकिंग कर डाल रहे थे नई तारीख

Thu, 05 Dec 2024 11:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 05 Dec 2024 11:24 PM IST
सार

तीन जिलों के औषधि निरीक्षकों ने यह कार्रवाई की। मौके पर एक व्यक्ति मिला, जो मशीन से दवाइयों की पैकिंग कर रहा था और लेबल लगा रहा था। 

विज्ञापन
Saharanpur: Warehouse of fake medicines in government flat... re-packing and putting new date.
फ्लैट में पकड़ी गई नकली दवाइयां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औषधि विभाग की टीम ने दिल्ली रोड स्थित आवास विकास के फ्लैट में नकली दवाओं का गोदाम पकड़ा। गोदाम में दवाइयों की पैकिंग की जा रही थी। मौके से टीम ने पैकिंग मशीन को जब्त कर लिया है। दवाइयों के ढाई बोरे बरामद हुए हैं, जिनकी जांच में टीम जुटी है।
विज्ञापन

 

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि दिल्ली रोड स्थित आवास विकास के एक फ्लैट में दवाइयों की पैकिंग का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली ने छापा मारा। फ्लैट में मशीन और दवाइयां देखकर अधिकारी हैरान रह गए, जिसे गोदाम में तब्दील कर रखा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीनों जिलों के औषधि निरीक्षकों ने गोदाम में कार्रवाई शुरू की। मौके पर एक व्यक्ति मिला, जो मशीन से दवाइयों की पैकिंग कर रहा था और लेबल लगा रहा था। बोरों में अलग-अलग तरह की दवाइयां भरी थीं। जांच में सामने आया कि दवाइयों को स्थानीय और अन्य जिलों से लाया जाता था। सहायक आयुक्त औषधि दीपा लाल ने बताया कि फ्लैट गय्यूर अहमद नाम के व्यक्ति का है। जांच के बाद दवाइयों की कीमत पता चलेगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed