फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Vedprakash who was burnt in the fire died, the body reached home in a tense atmosphere

Saharanpur: आत्मदाह का प्रयास करने वाले वेदप्रकाश ने दम तोड़ा, तनावपूर्ण माहौल में घर पहुंचा शव, DM-SSP पहुंचे

Wed, 12 Mar 2025 09:08 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 09:08 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में एक जमीन के टुकड़े ने एक किसान की जान ले ली। जमीन पर कब्जा दिलाने गए पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मदाह करने वाले वेद प्रकाश ने बुधवार को उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। तनावपूर्ण माहाैल में शव घर लाया गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Vedprakash who was burnt in the fire died, the body reached home in a tense atmosphere
गांव पहुंचा वेद प्रकाश का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सुलतानपुर में पैमाइश के दौरान अधिकारियों के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले किसान वेदप्रकाश की बुधवार तड़के दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। पता चलते ही किसान संगठनों की भीड़ गांव में पहुंच गई, जो दिन भर वहीं पर रहें। तनाव देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। देर रात शव गांव में पहुंचा।
विज्ञापन


बता दें, कि सुलतानपुर गांव निवासी किसान सरदार वेदप्रकाश का जैन समाज के साथ करीब पौने बीघा जमीन के टुकड़े को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर वेदप्रकाश का कब्जा है।
विज्ञापन


अक्तूबर 2024 में अदालत ने जैन समाज के पक्ष में फैसला सुना दिया था। उस फैसले के अनुपालन में आठ मार्च को दोपहर के समय एसडीएम सदर अंकुर वर्मा राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ कब्जा दिलाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप
पुलिस अधिकारियों के सामने ही  वेदप्रकाश ने इंजन में से डीजल निकालकर खुद को आग लगा ली थी। हालांकि परिजन तभी से आरोप लगा रहे हैं कि साजिश के तहत तेल डालकर जिंदा जलाया गया है।

वेदप्रकाश की मौत का पता चलते एडीएम-ई डॉ. अर्चना द्विवेदी सुबह ही अन्य अधिकारियों और पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची। दिन भर किसान नेताओं का भी आवागमन रहा। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में शव पहुंचा। डीएम और एसएसपी कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ गांव में डटे रहे।

डीएम-एसएसपी ने की गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के साथ बैठक
शाम के समय डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की कमेटी और किसान नेताओं के साथ बातचीत की। वार्ता के बाद सहमति बनी कि वेदप्रकाश का परिवार अगर समझौते के लिए तैयार होता है तो समझौता करा दिया जाएगा। अगर तहरीर दी जाती है कि केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, गुरु सिंह सभा की तरफ से भी परिवार को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया गया। इस मामले में मंगलवार रात भी बैठक हुई थी, जिसमें परिवार ने समझौते से मना कर दिया था।

प्रशासन परिवार के साथ है और जो भी लिखकर देगा उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। - मनीष बंसल, डीएम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed