{"_id":"66cb860a5209726636086d25","slug":"saharanpur-up-government-writes-70-year-old-man-hit-by-car-dragged-for-20-meters-died-painfully-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: यूपी सरकार लिखी कार ने 70 साल के बुजुर्ग को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: यूपी सरकार लिखी कार ने 70 साल के बुजुर्ग को मारी टक्कर, 20 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक हुई मौत
Mon, 26 Aug 2024 12:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:59 AM IST
सार
एक कार ने बुजुर्ग को टक्कर मारी और घसीटा। इसके बाद कार सवार फरार हो गया। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
अंबाला रोड पर स्कूटी सवार बुजुर्ग को उत्तर प्रदेश सरकार लिखी अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बुजुर्ग करीब 20 मीटर तक घिसटते हुए गए। जिला अस्पताल ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। थाना कुतुबशेर में कार के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ निवासी अमर सिंह (70) किसी काम से स्कूटी पर अंबाला रोड पर गए थे। लौटते समय दबनी वाला कब्रिस्तान के पास सामने आई अनियंत्रित कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सहित अमर सिंह घिसटते हुए करीब 20 मीटर तक गए। कार पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा हुआ था। चालक कार लेकर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सीसीटीवी के जरिए कार नंबर ट्रेस कर लिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।