फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur University has been named Shakambhari, ATS Commando Center will be built in Deoband

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: शाकम्भरी किया गया सहारनपुर विवि का नाम, देवबंद में बनेगा एटीएस कमांडो सेंटर 

Tue, 17 Aug 2021 01:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Aug 2021 01:50 PM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबानी बर्बरता के बीच देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोला जाना अपने आप में एक बड़ा निर्णय है। बताया गया कि इसके लिए देवबंद में दो हजार वर्गमीटर जमीन भी अलॉट कर दी गई है।

विज्ञापन
Saharanpur University has been named Shakambhari, ATS Commando Center will be built in Deoband
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोले जाने का बड़ा फैसला किया है। वहीं सहारनपुर विश्वविद्यालय को अब शाकम्भरी विवि के नाम से जाना जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर दी है। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबानी बर्बरता के बीच यूपी से बड़ी खबर है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का बड़ा फैसला किया है। वहीं सहारनपुर विश्विविद्यालय का नाम बदलकर अब शाकम्भरी देवी विश्वविद्यालय कर दिया गया है। बता दे कि विवि का नाम बदलने को लेकर काफी दिन से चर्चा चल रही थी। जिसे आज अमली जामा पहना दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोला जाना अपने आप में एक बड़ा निर्णय है। बताया गया कि इसके लिए देवबंद में दो हजार वर्गमीटर जमीन भी अलॉट कर दी गई है। जानकारी के अनुसार इस सेंटर में प्रदेश भर से चुने हुए तकरीबन डेढ़ दर्जन तेज-तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमी यूपी के शामली, मेरठ और बिजनौर के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों को लेकर देवबंद का नाम कई बार सामने आता रहा है, ऐसे में एटीएस कमांडो सेंटर बनाने के फैसले को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

इसी साल 21 नवंबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में बड़े आतंकी हमले को नाकाम करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए थे। इन आतंकियों से पूछताछ के दौरान इनके मोबाइल से भी काफी सबूत मिले। जांच में यह भी सामने आया कि इन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था।

आतंकियों के इस ग्रुप का नाम जिहाद था। इसमें पाकिस्तान का भी एक शख्स जुड़ा था जिसके इशारे पर ये काम कर रहे थे। इसमें देवबंद, दिल्ली और तेलंगाना के लोग भी जुड़े थे।


दिल्ली से गिरफ्तार जैश के आतंकियों से पूछताछ में उनका देवबंद से कनेक्शन सामने आया तो दिल्ली पुलिस इन आतंकियों को आज देवबंद लेकर पहुंची और पूछताछ की थी। अब फिर से खुफिया एजेंसियां पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट को लेकर अलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed