फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur university assured

सहारनपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना का आश्वासन

Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur university assured
केंद्रीय मंत्री को समस्याओं का पुलिंदा सौंपते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी कौशल विकास योजना अंतर्गत आयोजित रोजगार मेले में सहारनपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर से सहारनपुर में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग की गई। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


सांसद राघव लखन पाल शर्मा और भाजपा क्षेत्रीय समिति के सदस्य दिनेश सेठी की ओर से विश्वविद्यालय स्थापना के लिए केंद्रीय मंत्री को अलग अलग ज्ञापन दिए गए।

बताया कि जनपद के 11 विकास खंडों में मात्र पांच विकास खंडों में राजकीय आईटीआई स्थापित है। शेष छह विकास खंडों में राजकीय आईटीआई स्थापित नहीं होने से शिक्षित युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए अन्य ब्लॉकों में जाना पड़ता है।
विज्ञापन


आवागमन के पर्याप्त साधनों के अभाव में युवा प्रशिक्षण नहीं ले पाते हैं। ऐसे में किसी अन्य कार्य में लगना पड़ता है। उन्होंने मुजफ्फराबाद, गंगोह, नागल, रामपुर मनिहारान, नकुड़, पुंवारका विकास खंड में आईटीआई खोले जाने के प्रस्ताव देते हुए नए राजकीय आईटीआई एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान को विश्वविद्यालय का पूर्ण दर्जा देने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके अलावा सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी, विश्व हिंदू परिषद आदि के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर को विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर ज्ञापन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed