{"_id":"655c45b4cb839dc69304dd2d","slug":"saharanpur-two-youths-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-car-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 21 Nov 2023 11:35 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:35 AM IST
विज्ञापन
Accident
बीती रात दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर गांव नंदपुर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान थाने के गांव नंदपुर निवासी पकंज (32) पुत्र श्यामू और संजीत (40)पुत्र जयपाल सिंह मजूदरी करके रामपुर मनिहारान से अपने गांव बाइक पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव नंदपुर के पास पहुंचे तो आल्टो कार ने उनको टक्कर मार दी।
दुर्घटना में पंकज (32) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि संजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान संजीत ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया था। सूचना पर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा कार को कब्जे में ले लिया गया। नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन