{"_id":"69122e4eb2458c16f906b1a0","slug":"saharanpur-two-youths-crushed-to-death-by-a-tractor-trolley-family-members-were-waiting-for-their-arrival-2025-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो युवकों की मौत, घर वाले कर रहे थे आने का इंतजार, आई बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो युवकों की मौत, घर वाले कर रहे थे आने का इंतजार, आई बुरी खबर
Mon, 10 Nov 2025 11:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:56 PM IST
सार
सहारनपुर-दिल्ली हाईवे पर दीपाखेड़ी गांव के पास हादसा हुआ। दोनों यमुनानगर में पेंट का काम करते थे और बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों युवकों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
अमित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली–यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार देर शाम दीपाखेड़ी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार अमित (25) और अतुल (22) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
गांव पहांसु निवासी अमित व अतुल यमुनानगर में पेंट का काम करते थे। सोमवार देर शाम दोनों युवक बाइक पर यमुनानगर से आ रहे थे। वह गांव दीपाखेड़ी के पास पहुंचे, तभी मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पता लगते ही पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस दोनों युवकों को गंभीर हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। हादसे का पता लगते ही मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों की अभी शादी नहीं हुई थी। अमित परिवार में सबसे बड़ा था, जबकि अतुल छोटा था। दोनों सप्ताह या महीने में घर आते थे। यमुनानगर में पिछले करीब पांच साल से काम कर रहे थे।