फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two youths booked after watching and sharing an obscene video involving children; police arrived

Saharanpur: बच्चों की अश्लील वीडियो देखी और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, घर पहुंच गई पुलिस, दो युवकों पर FIR

Sun, 21 Jun 2026 11:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 21 Jun 2026 11:31 AM IST
सार

सहारनपुर के गंव मल्हीपुर में कैलाशचंद और सोनू कपिल ने बाल अश्लीलता वाले वीडियो और फोटो शेयर कर दिए। साइबर क्राइम इकाई की तरफ से रामपुर मनिहारान थाना पुलिस को बताया गया। इसके बाद आरोपियों पर शिकंजा कसा गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: Two youths booked after watching and sharing an obscene video involving children; police arrived
cyber crime - फोटो : AI

विस्तार

बच्चों की अश्लील वीडियो के मामले जिले में लगातार सामने आ रहे हैं। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव में भी ऐसा ही मामला आया है। इसमें मैसेंजर के माध्यम से बाल अश्लीलता के फोटो और वीडियो साझा किए गए हैं। पुलिस ने मल्हीपुर गांव के रहने वाले आरोपी कैलाशचंद और सोनू कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

साइबर पोर्टल एनसीएमईसी (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन) से बाल अश्लीलता के वीडियो और फोटो को लेकर साइबर क्राइम थाना को जांच मिली थी। जांच के दौरान सामने आया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम मैसेंजर के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो साझा किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव में जाकर छानबीन की, जिसमें पता चला कि आईपीडीआर के माध्यम से जो मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए थे, वह इन दोनों आरोपियों के नाम पर पंजीकृत हैं। साइबर क्राइम इकाई की तरफ से प्रकरण से जुड़े कागजात, मेटा की रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज रामपुर मनिहारान थाना पुलिस को भेजे गए, जिसके बाद आरोपी कैलाशचंद और सोनू कपिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
 
विज्ञापन

बता दें, कि शुक्रवार को भी बिहारीगढ़ थाने में बाल अश्लीलता का मामला आया था। उस प्रकरण में पुलिस ने टांडा मान सिंह गांव निवासी आरोपी सुल्तान और जुल्फान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, जिस तरीके से जिले में बाल अश्लीलता के मामले सामने आ रहे हैं वह बेहद गंभीर है। हालांकि पुलिस इन पर शिकंजा भी कस रही है।

ये बोले एसपी
बच्चों की अश्लील वीडियो शेयर करने का मामला गंभीर है। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल जांच जारी है। 
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

ये भी देखें...
Baghpat: 70 साल पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोजर, गुलशार की शिकायत पर हुई कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed