फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two women buried, injured due to falling while digging soil, accident happened in Barsati river

सहारनपुर:  मिट्टी खोदने के दौरान ढांग गिरने से दो महिलाएं दबी, घायल, बरसाती नदी में हुआ हादसा

Sat, 29 Oct 2022 01:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 01:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में गांव पाड़ली के पास बरसाती नदी में हादसा होने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
Saharanpur: Two women buried, injured due to falling while digging soil, accident happened in Barsati river
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र के पाड़ली गांव के पास बरसाती नदी की ढांग से चिकनी मिट्टी खोद कर निकाल रही दो महिलाओं के ऊपर ढांग गिर गई। उन्हें राह चलते लोगों ने मिट्टी से बाहर निकाला। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार की सुबह 9 बजे हुआ। गांव मिर्जापुर निवासी रेखा (40) पत्नी लिल्लू व परवीन (30) पत्नी साजिद गांव के अन्य महिलाओं के साथ गांव पाड़ली  के पास बरसाती नदी से घर के लिए चिकनी मिट्टी लेने गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


ढांग से मिट्टी खोदने के दौरान रेखा व परवीन के ऊपर मिट्टी की ढांग गिर गई और दोनों मलबे में दब गई। साथ में कई महिलाओं ने मदद के लिए शोर मचाया, तो रास्ते से गुजर रहे कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला।

इसके बाद सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को घायल हालत में मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed