फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two prisoners died during treatment and atmosphere of sorrow in both the families

Saharanpur: दो बंदियों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम, पत्नी हुई विधवा, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 14 Jun 2023 08:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 14 Jun 2023 08:39 PM IST
सार

Saharanpur News : दो बंदियों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है। वहीं, एक की पत्नी विधवा हो गई और बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Two prisoners died during treatment and atmosphere of sorrow in both the families
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों जिला कारागार में बंद थे। बताया जा रहा है कि दोनों नशे के आदी थे। जिला कारागार में नशा न मिलने पर दोनों की हालत बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद एक को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में उपचार दिया गया। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


कोतवाली बेहट पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व गांव लोदीपुर निवासी गुलबहार (33) व गांव पठानपुरा निवासी अफजाल (37) मादक पदार्थ के साथ पकड़ा था। तस्करी के आरोप में पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि दोनों का चार दिन पूर्व ब्लडप्रेशर लो हो गया था और इनकी हालत बिगड़ गई थी। दोनों को तुरंत जिला कारागार के अस्पताल में उपचार दिया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 

विज्ञापन

इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अफजाल की हालत गंभीर देखते हुए पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने अफजाल को भर्ती कर इलाज शुरू किया, जबकि गुलबहार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहीं, मंगलवार की रात दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी थे। जेल में नशा न मिलने की वजह से इनकी हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई। गुलबहार के शव का थाना जनकपुरी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जबकि अफजाल का मेरठ में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद दोनों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: पांच माह में 400 से अधिक घटनाओं में खर्च हुआ 42 लाख 16 हजार 300 लीटर जल

नशा मुक्ति केंद्र में भी कराते हैं उपचार
वरिष्ठ जेल अधीक्षक अमिता दुबे ने बताया कि जिला कारागार के अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र में नशे के आदी बंदियों का उपचार कराया जाता है, लेकिन गुलबहार और अफजाल को तस्करी के मामले में कोतवाली बेहट पुलिस ने जेल भेजा था। तब, यह नहीं पता था कि यह दोनों भी नशे के आदी हैं। हालत बिगड़ने पर पता चला कि यह तस्कर नहीं है, बल्कि नशे के आदी है। तत्काल प्रभाव से दोनों को उपचार दिलाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: शाम साढ़े चार बजे तक 822 यूनिट हुआ रक्तदान, लोगों में दिखा खूब उत्साह

नशे ने पत्नी को बना दिया विधवा, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया 
लोदीपुर निवासी गुलबाहर ई-रिक्शा चलाता था। उसके एक पुत्र और चार बेटियां हैं। नशे की लत ने उसकी पत्नी को विधवा बना दिया तो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। गुलबाहर की मौत पर परिजनों का रो-रोककर बुराहाल है। वहीं, अफजाल के परिजनों में भी कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed