{"_id":"6afd946651427eee130c334a","slug":"saharanpur-two-lakh-rupees-swindled-under-the-pretext-of-doubling-the-amount-threats-of-a-honey-trap-issue-2026-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर हड़पे दो लाख रुपये, वापस मांगे तो दी हनीट्रैप में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर हड़पे दो लाख रुपये, वापस मांगे तो दी हनीट्रैप में फंसाने की धमकी
Wed, 18 Nov 2026 05:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:34 PM IST
सार
गांव कुतुब माजरा निवासी कासिम राणा ने दीपा, योगेश कुमार और वरुण नाम के दलालों ने निवेश कराकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर रकम हड़प ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार में तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को लोन देकर मोटा ब्याज कमाने और पांच-छह माह में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने हनीट्रैप में फंसाने और दुष्कर्म, छेड़छाड़ के झूठे मुकदमों में जेल भिजवाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये और वसूले गए। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Trending Videos
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव कुतुब माजरा निवासी कासिम राणा ने तहरीर देकर बताया कि 23 जनवरी 2026 को दीपा और वरुण सदर बाजार क्षेत्र की मल्हीपुर रोड स्थित कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें लोन देते हैं और ब्याज से मोटा मुनाफा कमाते हैं। दावा किया कि रकम लगाने पर पांच से छह महीने में रुपये दोगुने हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि तय समय बीतने के बाद जब उसने रकम और मुनाफा मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कथित तौर पर धमकी दी गई कि उनका 10-12 बदमाशों का सिंडिकेट है। आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये और मांगे। धमकियों से डरकर उसने 11 अगस्त को 50 हजार रुपये और दे दिए। इसके बावजूद उससे साढ़े चार लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।
उधर, रकम लौटाने के लिए दिया गया दो लाख रुपये का चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। कोतवाली में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक सूरज डागर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दीपा, योगेश कुमार और वरुण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
