{"_id":"66c8a09e9d90063e9f0aaf1c","slug":"saharanpur-two-accused-with-same-name-in-jail-the-one-who-was-to-be-released-was-produced-in-the-court-2024-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जेल में एक ही नाम के दो आरोपी, जिसे छोड़ना था उसे कोर्ट में पेश कर दिया, जिसे पेश करना था वो छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जेल में एक ही नाम के दो आरोपी, जिसे छोड़ना था उसे कोर्ट में पेश कर दिया, जिसे पेश करना था वो छोड़ा
Fri, 23 Aug 2024 08:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 23 Aug 2024 08:18 PM IST
सार
सहारनपुर की जेल में एक अनोखा मामला सामने आया है। कोर्ट में जिस आरोपी को पेश करना था, उसकी जगह दूसरे काे पेश कर दिया। जिसे पेश करना था, उसे जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला कारागार प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अलग-अलग मामलों में जिला कारागार में एक ही नाम के दो आरोपी बंद थे। बुधवार को एक आरोपी को पेश करना था, लेकिन जेल प्रशासन ने दूसरे को पेश कर दिया। बृहस्पतिवार को जेल प्रशासन के अधिकारियों ने अदालत में पहुंचकर गलती मानी।
विज्ञापन
देहात कोतवाली निवासी एक आरोपी राशिद पुत्र खुर्शीद और इसी क्षेत्र का निवासी दूसरा आरोपी भी राशिद पुत्र खुर्शीद अलग-अलग मामलों में जिला कारागार में बंद थे। एक आरोपी राशिद को अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 11 आलोक शर्मा ने तलब किया था। बुधवार को जेल प्रशासन ने उसकी जगह दूसरे राशिद को अदालत में पेश कर दिया। अदालत में गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराने शुरू किए, तब पता चला कि जिसे तलब किया गया था, उसकी जगह जेल प्रशासन ने दूसरे आरोपी पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके पश्चात न्यायालय ने सही आरोपी को पेश करने के लिए कहा। जेल प्रशासन ने शाम को रिपोर्ट भेजी कि असली आरोपी पांच अगस्त को जमानत पर जेल से रिहा हो गया था। यह आरोपी मादक पदार्थ तस्करी के मामले में जेल गया था। जेल प्रशासन की लापरवाही पर अदालत ने कारण बताओ नोटिस जिला कारागार के अधिकारियों को जारी किए। इसके साथ ही डीआईजी जेल, जिलाधिकारी, एसएसपी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। वहीं, सूत्र बताते हैं कि कारागार के अधिकारी शुक्रवार को अदालत में गए और उन्होंने अपनी गलती भी मानी है।