फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: TTE slapped a passenger in Chandigarh Express and said - I will do this work in the toilet

Saharanpur: चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्री को थप्पड़ मारकर बोला टीटीई- टॉयलेट ले जाकर करूंगा ये काम..., ट्रांसफर

Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 29 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही ट्रेन में सीट को लेकर पीड़ित का अन्य यात्री से विवाद हो गया। पीड़ित ने टीटीई से सहायता मांगी तो उसने अभद्रता की और गलत काम करने की धमकी दी। 
 

विज्ञापन
Saharanpur: TTE slapped a passenger in Chandigarh Express and said - I will do this work in the toilet
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : mathura

विस्तार

चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक यात्री अन्य कोच में टीटीई के पास सहायता मांगने गया। आरोप है कि टीटीई ने सहायता करने की बजाय यात्री से अभद्रता करते हुए यौन हिंसा तक की धमकी दे डाली। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करते हुए अंबाला को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

 

कोतवाली मंडी क्षेत्र में लक्खी गेट निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि 21 सितंबर को ट्रेन नंबर 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के एस-टू कोच में चंडीगढ़ से सीट नंबर 71 पर बैठा था। तत्काल रिजर्वेशन में टिकट बुक किया था। इसी दौरान कोच में एक अन्य यात्री भी सीट पर बैठने के लिए पहुंच गया। सीट को अपनी बताने लगा। पीड़ित यात्री ने उसे टिकट दिखाया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक दोनों के बीच कहासुनी होती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने टू-एसी कोच में पहुंचकर टीटीई से शिकायत की। आरोप है कि कोच में मौजूद दो टीटीई ने समस्या सुनने के बजाय गालियां दीं, साथ ही थप्पड़ मारा और धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि टीटीई ने उसे शौचालय में ले जाकर यौन हिंसा की बात कही। इसके बाद यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल की। 
 
विज्ञापन

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी। वहां यह कहकर टाल दिया दिया शिकायत सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर करनी होगी। पीड़ित ने टीटीई की खींची फोटो को भी जीआरपी थाना पुलिस को सौंप दिया है। सहारनपुर जीआरपी ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए अंबाला कैंट को स्थानांतरित कर दिया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed