फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Truck hits bike hard, father-son killed, mother-daughter injured

Saharanpur: ट्रक ने बाईक को मारी जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, मां-बेटी घायल

Sat, 21 Oct 2023 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 21 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

सहारनपुर में  शनिवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन
Saharanpur: Truck hits bike hard, father-son killed, mother-daughter injured
मौके पर पहुंचे गमगीन परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेहट थानाक्षेत्र में बेहट कलसिया-फतेहपुर रोड पर  ट्रक में बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि  मां बेटी गंभीर घायल हैं। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे जिम्मेदार ट्रक के चालक को भीड़ ने पकड़ लिया था, जिसे बेहट पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


हादसा शनिवार के दोपहर में डेढ़ बजे गांव बुबका में हुआ। थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव सरदाहेड़ी निवासी कर्णपाल (45) पुत्र संगारु अपनी पत्नी पुष्पा (40), बेटे निशांत (8) व बेटी सीमा (10) के साथ बाईक पर माता शाकंभरी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बुबका गांव में सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आप का हल्ला बोल, सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ्तारी बताकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कर्णपाल और निशांत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पा व सीमा गंभीर रूप से घायल है। हादसे के जिम्मेदार ट्रक और उसके चालक को ग्रामीणों की भीड़ में पकड़ लिया। हादसे से गुसाएं चालक की भीड़ ने पिटाई कर डाली।

सूचना के बाद बेहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से घायलों को बेहट सीएचसी भिजवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। 

इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया, कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed