{"_id":"6a09af5694e7b0b7b60c18ec","slug":"saharanpur-truck-hits-a-pickup-full-of-devotees-from-the-front-woman-dies-10-people-injured-2026-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में सामने से ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में सामने से ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, 10 लोग घायल
Sun, 17 May 2026 06:01 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 17 May 2026 06:01 PM IST
सार
करनाल से श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सहारनपुर में लंढौरा के निकट हादसा हो गया। चालक ट्रक छोड़ भाग गया। वहीं पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मामो देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नानौता क्षेत्र के गांव लंढौरा के पास करनाल से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिलाओं सहित दस श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत के चलते चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मामो देवी (65) की मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
पिकअप और टक्कर मारने वाला ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को हरियाणा के करनाल और कैथल क्षेत्र के श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे गांव लंढौरा के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में सुमन रानी, आर्यांश, मामो देवी, सुनील कुमार, पूनम देवी निवासी गांव चूड़ माजरा थाना डांड पूंडरी (करनाल), दर्शन देवी, रमेश, बाला देवी, सलोनी, निवासी गांव तरवाना थाना तरावड़ी (कैथल) हरियाणा तथा निखिल निवासी गांव शिमलना थाना बड़ागांव घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल सुनील कुमार, मामो देवी, सुमन रानी और आर्यांश को जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मामो देवी की मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
West UP Weather: 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार
ये भी देखें...
West UP Weather: 43 डिग्री पार हो सकता है पारा, सुबह से ही तेज धूप ने किया परेशान, इतने दिन राहत के नहीं आसार