{"_id":"57362cb14f1c1b6d0c919a54","slug":"saharanpur-topper-in-wrestling-and-judo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती और जूडो में सहारनपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती और जूडो में सहारनपुर अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 14 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी के गांव रंगैल में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते योगेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई मेरठ जोन की 20वीं अंतर जनपदीय जिम्नास्टिक, जूडो, कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कुश्ती और जूडो के पुरुष वर्ग में सहारनपुर चैंपियन बना, जबकि महिला वर्ग में हापुड़ ने बाजी मारी। जूडो में पुरुषों के 100 किलोग्राम भार वर्ग में मुजफ्फरनगर के सुनील धामा ने पहला और गाजियाबाद के अनुज कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
महिलाओं के 78 किलोग्राम भार वर्ग में गौतमबुद्धनगर की दीपा चौधरी पहले और सहारनपुर की नीलम सतसंगी ने दूसरा स्थान पाया। कुश्ती में पुरुषों के 66 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के नरेंद्र राठी ने पहला और गाजियाबाद के धीरज सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
74 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के दिनेश पहले और बुलंदशहर के प्रदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की पूजा ने पहला और मेरठ की ही यशोदा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन अंकों के आधार पर कुश्ती और जूडो के पुरुष वर्ग में चल वैजयंती ट्रॉफी सहारनपुर के नाम रही, जबकि महिला वर्ग में हापुड़ ने चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा किया।
शुक्रवार को समापन अवसर पर एसएसपी आरपीएस यादव ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई की । इस मौके पर एसपी देहात जगदीश शर्मा, एएसपी सुनीति, ताहिर हुसैन, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी, सुभाष पांचाल आदि थे।
फीराहेड़ी की टीम ने रंगेल को हराया
गागलहेड़ी। रंगेल में शुक्रवार को प्रगति क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। दस-दस ओवर के इस टूर्नामेंट के पहले मैच में फीराहेड़ी की टीम ने रंगेल को चार विकेट से हराकर बेहतर शुरुआत की।
शुभारंभ बसपा विधायक जगपाल सिंह के प्रतिनिधि योगेश कुमार और बिजेंद्र प्रधान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर दोनों ने कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। साथ ही खिलाड़ी इनके माध्यम से देश और विदेशों में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकता है।
टास जीत कर पहले फीराहेड़ी ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उसके खिलाड़ियों ने 106 रन बनाए। सर्वाधिक 52 रन मुकेश ने बनाए। रंगेल की तरफ से अमित ने दो विकेट लिए। जीत के लिए उतरी रंगेल की टीम दस ओवर में 98 रन ही बना सकी। मैन आफ दा मैच मुकेश को दिया गया।