{"_id":"645e8a39540fd237b702ff64","slug":"saharanpur-topper-became-tanmay-in-10th-and-hrithik-in-12th-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-2324-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दसवीं में तन्मय और 12वीं में ऋतिक बने सहारनपुर टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दसवीं में तन्मय और 12वीं में ऋतिक बने सहारनपुर टॉपर
विज्ञापन
दसवीं के टॉपर तन्मय माता-पिता और प्रधानाचार्य के साथ।
- फोटो : हाईस्कूल की परीक्षा का नजीता आने के बाद जश्न मनाते चंपावत के मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र-छात्राएं। संवाद
-दसवीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कों का रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सीबीएसई में दसवीं और 12वीं का परिणाम शुक्रवार को जारी हुआ। दसवीं में पाइनवुड स्कूल के तन्मय जग्गा ने 99.4 अंक लेकर बाजी मारी तो 12वीं में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के ऋतिक अनेजा 99 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल रहे। खास बात यह रही कि दाेनों कक्षाओं में लड़कों ने बाजी अपने नाम की।
दसवीं में तीनों टॉपर पाइनवुड पब्लिक स्कूल के रहे। यहां के तन्मय जग्गा ने 99.4 फीसदी अंकों के साथ स्कूल के साथ ही जनपद टॉप किया। उन्होंने छह में से दो विषयों में 100-100 तथा शेष चार विषयों में 99-99 अंक हासिल किए। दूसरे नंबर पर भी पाइनवुड स्कूल के ही विनायक शर्मा रहे, जिन्होंने 99 फीसदी अंक प्राप्त किए। उन्होंने भी तीन विषयों में 100-100, एक विषय में 99 तथा दो विषयों में 98-98 अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर भी पाइनवुड के ही सुभ्रो चक्रबर्ती रहे, जिनको 98.8 फीसदी अंक मिले। सुभ्रो ने तीन विषयों में 100-100 और तीन विषयों में 98-98 अंक पाए। इस प्रकार तीनों स्थानों पर लड़कों का कब्जा रहा। 12वीं में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल के ऋतिक अनेजा ने 99 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल के साथ ही जनपद टॉप किया। दूसरे नंबर पर भी सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री के ही राघव बत्रा रहे। उन्होंने 98.8 फीसदी अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की अदिति अरोड़ा रहीं, जिसने 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। इस प्रकार 12वीं के टॉप तीन में भी दो लड़के शामिल हैं।
-- -- -
दसवीं के टॉप तीन
छात्र का नाम - तन्मय जग्गाा
जिले में स्थान - पहला
स्कूल का नाम - पाइनवुड पब्लिक स्कूल।
प्राप्तांक - 99.4 फीसदी
-- -- -
छात्र का नाम - विनायक शर्मा
जिले में स्थान - दूसरा
स्कूल का नाम - पाइनवुड पब्लिक स्कूल।
प्राप्तांक - 99 फीसदी
-- -- -
छात्र का नाम - सुभ्रो चक्रबर्ती
जिले में स्थान - तीसरा
स्कूल का नाम - पाइनवुड पब्लिक स्कूल।
प्राप्तांक - 98.8 फीसदी
-- -- -
-- -- -
12वीं के टॉप तीन
छात्र का नाम - ऋतिक अनेजा
जिले में स्थान - पहला
स्कूल का नाम - सरस्वती विहार सीनियर सेकेंड्री स्कूल।
प्राप्तांक - 99 फीसदी
-- -- -
छात्र का नाम - राघव बत्रा

छात्र का नाम - अदिति अरोड़ा
जिले में स्थान - तीसरा
स्कूल का नाम - सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल।
प्राप्तांक - 98.4 फीसदी।
-- -- -
सीए बनना चाहते हैं 12वीं के तीनों टॉपर
12वीं के तीनों टॉपर कॉमर्स स्ट्रीम के रहे हैं। पहले स्थान पर रहे ऋतिक अनेजा नुमाइश कैंप में रहते हैं। पिता राजकुमार कपड़ा व्यापारी हैं, जबकि मां रजनी गृहिणी हैं। ऋतिक ने यह सफलता साल भर नियमित पढ़ाई कर तथा परीक्षा के दौरान पांच घंटे प्रतिदिन पढ़ाई कर हासिल की है। ऋतिक का सपना सीए बनना है। दूसरे स्थान पर रहे राघव बत्रा भी नुमाइश कैंप के रहने वाले हैं, जिनके पिता बलराज बत्रा लेखाकार हैं, जबकि मां रजनी बत्रा गृहिणी हैं। राघव का कहना है कि केवल परीक्षा के दौरान आठ से दस घंटे पढ़ने से टॉप स्थान नहीं मिलता, बल्कि नियमित तैयारी से मिलता है। उनको भी सीए बनना है। तीसरे स्थान पर रही अदिति अरोड़ा अंकित विहार में रहती हैं, जिनके पिता राजकुमार मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मां पारुल अरोड़ा गृहिणी हैं। अदिति को भी सीए बनना है।
विज्ञापन
-- -- -
अचानक आया परिणाम
परीक्षा परिणाम को लेकर कई दिन से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं, जिनको फर्जी भी बताया गया। जनपद के प्रमुख सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों तक के पास बृहस्पतिवार की रात तक कोई अधिकारिक सूचना परिणाम आने की नहीं थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह ही ज्यादातर स्कूलों को सूचना मिली। सुबह करीब 10:45 बजे 12वीं का परिणाम जारी हुआ। इसके बाद दोपहर करीब 1:40 बजे दसवीं का परिणाम भी जारी कर दिया गया।