फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Tikait said - stopping the water of Indus river is wrong.

Saharanpur: टिकैत बोले- आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए सरकार, लेकिन सिंधु नदी का पानी रोकना गलत

Sun, 27 Apr 2025 02:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कुछ लोगों की गलती की सजा पूरी जनता को भुगतनी पड़े, यह ठीक नहीं है। पाकिस्तान अपने यहां पनप रहे आतंकियों पर लगाम लगाए। 

विज्ञापन
Saharanpur: Tikait said - stopping the water of Indus river is wrong.
मीडिया से वार्ता करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना बेहद ही दुखदाई है। आतंकवाद के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे, लेकिन सिंधु नदी समझौता रद्द कर पानी रोकना सरकार का गलत निर्णय है।
विज्ञापन



 

चौधरी नरेश टिकैत रविवार को हरियाणा जाते समय नकुड़ कस्बे के विश्वकर्मा चौक पर संगठन के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कुछ देर रुके थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पहलगाम की घटना बेहद ही दुखदाई है, जिसकी भारत ही नहीं पूरी दुनिया निंदा कर रही है। आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए और सरकार को इस पर सख्त कदम उठाने चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंधु नदी का पानी रोकना गलत निर्णय है, क्योंकि कुछ लोगों की गलती की सजा पूरी जनता को भुगतनी पड़े, यह ठीक नहीं है। सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ हैं। आतंकवाद पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। 
 
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को भी अपने यहां पर पनप रहे आतंकवाद पर अंकुश लगाते हुए तरक्की की राह पर चलना चाहिए। उन्होंने पहलगाम घटना में शहीद हुए सभी लोगों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह जल्द ही अधिक से अधिक पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी मेवाराम, सुरेंद्र, बीर सिंह, इदरीस अहमद, नेत्रपाल, बलेंद्र, सोमपाल व धर्मेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed