{"_id":"6aafd03355b539fe3305a851","slug":"saharanpur-three-day-historic-fair-at-goga-mhari-begins-tomorrow-26-ceremonial-staffs-chhadi-to-arrive-2026-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: गोगा म्हाड़ी पर तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला कल से, पहुंचेंगी 26 छड़ियां; आ सकते हैं 15 लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: गोगा म्हाड़ी पर तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला कल से, पहुंचेंगी 26 छड़ियां; आ सकते हैं 15 लाख श्रद्धालु
Sun, 20 Sep 2026 06:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:03 PM IST
सार
जिले में गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर महाराज की म्हाड़ी पर हर वर्ष मेला लगता है। म्हाड़ी पर पड़ोसी जिलों से भी लाखों श्रद्धालु निशान व शीश नवाने आते हैं। कल से शुरू हो रहा मेला 23 सितंबर को संपन्न होगा, इसके बाद मेला गुघाल लगेगा।
विज्ञापन
रविवार को होती मेले की तैयारियां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा श्री गोरखनाथ और बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में लगने वाला तीन दिवसीय मेला सोमवार से शुरू होगा। नेजे की अगुवाई में सभी 26 छड़ियां म्हाड़ी पर पहुंचेंगी। मेले की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में दुकानें भी लगी हैं।
विज्ञापन
सोमवार को महानगर के अलग-अलग स्थानों से पूजन के बाद सभी 26 छड़ियां शहर से तीन किलोमीटर दूर गंगोह रोड स्थित म्हाड़ी स्थल पर पहुंचने के लिए ढोल नगाड़ों के साथ निकलेंगी। नेजे और सरदार छड़ी की अगुवाई में सभी छड़ियां चलेंगी। छड़ियां अंबाला रोड पुल के नजदीक एकत्रित होंगी। इसके बाद सभी छड़ियां म्हाड़ी स्थल के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोगा म्हाड़ी सुधार सभा द्वारा तीन दिवसीय मेले के संबंध में प्रेसवार्ता की गई। अध्यक्ष अनिल प्रताप सैनी ने सफाई व्यवस्था को और भी पुख्ता करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक गुघाल मेले की परंपरा सदियों पुरानी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेले में इस वर्ष 10 से 15 लाख श्रद्धालु आ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी 26 छड़ियों का सुंदर शृंगार किया जाता है। छड़ियों को तैयार करने में भी काफी समय लगता है। वस्त्रों का चयन काफी सोच समझकर होता है। छड़ियों की लंबाई करीब 18 फीट होती है। इस अवसर पर महामंत्री विनय सिंघल, प्रचार मंत्री राजेंद्र टहलवा, सदस्य जंगबहादुर सैनी, विकास उपाध्याय, विकास सैनी, आकाश, राजकुमार सैनी, पुष्पेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री भाजपा राकेश सैनी, सोमपाल सैनी, शिव कुमार, हरीश एवं समस्त सदस्य मौजूद रहे।
मेला शुरू होने से पहले ही भक्तों ने अर्पित किए निशान
श्री जाहरवीर म्हाड़ी पर मेला भले ही सोमवार से शुरू होगा, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इतनी है कि रविवार दोपहर बाद से ही म्हाड़ी स्थल पर श्रद्धालु निशान और प्रसाद अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गए। मेले को देखते हुए दुकानें भी सज गई हैं। गंगोह रोड पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। सभी ओर बाबा को अर्पित होने वाले निशान ही दिखाई दे रहे हैं।
श्री जाहरवीर म्हाड़ी पर मेला भले ही सोमवार से शुरू होगा, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इतनी है कि रविवार दोपहर बाद से ही म्हाड़ी स्थल पर श्रद्धालु निशान और प्रसाद अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गए। मेले को देखते हुए दुकानें भी सज गई हैं। गंगोह रोड पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है। सभी ओर बाबा को अर्पित होने वाले निशान ही दिखाई दे रहे हैं।