फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Three accused of inter-state vehicle theft gang arrested, eight bikes recovered

Saharanpur: अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ बाइक बरामद, पूछताछ में बताई चोरी की वजह

Mon, 04 Dec 2023 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Dec 2023 04:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने दो भाइयों सहित अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की आठ बाइक भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
Saharanpur: Three accused of inter-state vehicle theft gang arrested, eight bikes recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर कोतवाली मंडी पुलिस ने दो भाइयों सहित अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की आठ बाइक बरामद हुई हैं। आरोपियों ने उत्तराखंड़ और सहारनपुर में अलग-अलग इलाकों से वाहन चोरी किए थे। चोरी के वाहन बेचकर आरोपी नशे की लत पूरी करते थे। 

विज्ञापन


एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कोतवाली मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान शकलापुरी रोड से दो बाइक पर सवार वाहन चोर अजीम पुत्र शमशेर, सद्दाम पुत्र शराफत निवासी मिद्देवाली गली खाताखेड़ी और अमजद पुत्र रियाजुल निवासी गांव नंगली कोतवाली बेहट को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

मौके से आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई। इसके पश्चात आरोपियों की निशानदेही पर छह अन्य बाइक बरामद की गई। इनमें एक बाइक आरोपियों ने रुड़की से चोरी की थी, जबकि अन्य सात बाइक चिलकाना रोड और कस्बा चिलकाना चोरी की हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी करते थे, लेकिन उन्हें नशे की लत लग गई, जिसके बाद उन्होंने मादक पदार्थ खरीदने और खाने-पीने का खर्च चलाने के लिए वाहन चोरी करना शुरू कर दिए। आरोपी अमजद अजीम की बुआ का बेटा है। दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं। 

चार से पांच हजार रुपये में बेचते थे बाइक 
आरोपी वाहन चोरी करने के बाद चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। चोरी के बाद अजीम वाहन बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश करता था। अजीम देहात क्षेत्रों में बाइकों को बेचता था। 
 
सभी बाइकों के मालिक मिले 
आरोपियों के पास से बरामद आठों को बाइकों के मालिक मिल गए हैं। बरामद सभी बाइकों के अलग-अलग थानों चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बाइकों को उनके मालिकों को सौंप दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed