{"_id":"6739dc3c156d91a092037400","slug":"saharanpur-the-serpent-is-taking-revenge-from-gaurav-for-which-birth-has-bitten-four-times-2024-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: गौरव से किस जन्म का बदला ले रही नागिन, चार बार डस चुकी, अब घर पहुंचा नाग, फिर ये हुआ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: गौरव से किस जन्म का बदला ले रही नागिन, चार बार डस चुकी, अब घर पहुंचा नाग, फिर ये हुआ...
Sun, 17 Nov 2024 05:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:36 PM IST
सार
घर के वॉश बेसिन पर नाग को देखकर शोर मचाया, तो लोग आ गए। लाठी डंडों से पीटकर नाग को मार डाला। डर की वजह से गौरव घर से बाहर भी नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बड़गांव के गांव चिराऊ निवासी गौरव के घर शनिवार देर शाम फिर एक नाग दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। पिछले डेढ़ माह में नागिन द्वारा चार बार गौरव को काटने की घटना से पूरा परिवार दहशत में है। गौरव अब घर से निकलते हुए भी डर रहा है।
विज्ञापन
गांव के गौरव पुत्र चरण सिंह का कहना है कि एक नागिन उसके पीछे पड़ी है। खेत में यह नागिन चार बार उसे अब तक डस चुकी है। जब गौरव ने घर से निकलना बंद कर दिया तो नागिन घर तक आ गई। तीन दिन पहले सपेरे को बुला कर इस नागिन को पकड़वा दिया गया। सपेरे ने बताया कि जंगल में छोड़ते वक्त नागिन ने उसे भी डस लिया था, हालांकि वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर एक नाग गौरव के घर के पास गोगा म्हाड़ी पर दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने उसे मार दिया। अब फिर शनिवार शाम एक नाग गौरव के घर के वॉश बेसिन पर दिखाई दिया, तो परिजनों ने शोर मचाया। इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने इसे भी मारकर दबा दिया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीणों का कहना है कि नागिन पता नहीं किस जन्म का बदला गौरव से ले रही है।