{"_id":"69e6240c9cbf0eec8b0bf014","slug":"saharanpur-the-police-station-incharge-caught-the-retired-co-by-his-collar-ssp-took-this-action-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: रिटायर्ड सीओ का कॉलर पकड़कर थाने के गेट पर छोड़कर आए थानाध्यक्ष, एसएसपी ने कर दी ये कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: रिटायर्ड सीओ का कॉलर पकड़कर थाने के गेट पर छोड़कर आए थानाध्यक्ष, एसएसपी ने कर दी ये कार्रवाई
Mon, 20 Apr 2026 06:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Apr 2026 06:34 PM IST
सार
मेरठ निवासी सेवानिवृत्त सीओ सुरेशवीर सिंह एक कंपनी में सुरक्षा अधिकारी हैं। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वह सहारनपुर के फतेहपुर थानाध्यक्ष से जाकर मिले थे। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने उनके साथ अभद्रता की थी। एसएसपी ने आरोपी थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
सेवानिवृत्त सीओ के साथ अभद्रता के आरोपों से घिरे फतेहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा को एसएसपी अभिनंदन ने लाइन हाजिर कर दिया है। सोमवार को ही उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकारियों ने मेरठ में एडीजी भानु भास्कर से मिलकर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
बता दें कि गंगानगर मेरठ निवासी सेवानिवृत सीओ सुरेशवीर सिंह ने 10 अप्रैल को एसएसपी अभिनंदन को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी हैं। 22 मार्च की रात बढेढी घोघु स्थित मोबाइल टावर से बैटरी के सेल चोरी हो गए थे। 10 अप्रैल को रिपोर्ट लिखाने फतेहपुर थाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि परिचय देने के बावजूद थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए कॉलर पकड़कर धक्के दिए और थाने के गेट पर लाकर छोड़ दिया गया। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर चोरी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई थी तथा रिपोर्ट में एसओ पर लगाए गए आरोपों का भी जिक्र किया गया था, लेकिन उनका नाम अभियुक्त वाले कॉलम में नहीं लिखा गया था।
इस मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान के पदाधिकार अभियान चलाए हुए थे। उन्होंने पश्चिमी यूपी के जिलों में सभी कप्तानों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। सोमवार को भी संस्थान के पदाधिकारी एजीडी भानू भास्कर से मिले और उन्हे बताया कि गंभीर आरोप लगने के बाद भी थानाध्यक्ष अभी तक चार्ज पर बने हैं। इसके बाद एसएसपी ने विनय शर्मा को लाइन भेज दिया।