फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Teenager and child die due to drowning in Yamuna

Saharanpur: यमुना में डूबने से किशोर और बालक की मौत, रुला देगी बालक के जीवन की दर्दभरी कहानी

Mon, 16 Jun 2025 10:34 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Jun 2025 10:34 PM IST
सार

दानिश और उमर गांव जोधेबांस के किनारे यमुना घाट पर नहा रहे थे, तभी डूब गए। दानिश के पिता की मौत हो चुकी है और वह मां से भी अलग रह रहा था। वह मामा के पास रह रहा था। 

विज्ञापन
Saharanpur: Teenager and child die due to drowning in Yamuna
दानिश और उमर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना के गांव तिड़फवा निवासी एक किशोर और एक बच्चे की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


गांव तिड़फवा निवासी दानिश (15) पुत्र गालिब तथा गांव फिरोजाबाद निवासी उमर (10) पुत्र आबिद सोमवार की शाम चार बजे अपने साथियों अकदश तथा उमर के साथ गांव जोधेबांस के किनारे यमुना घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दानिश तथा उमर का पैर फिसल गया, जिससे वे दोनों गहरे कुंड में चले गए। 
विज्ञापन

 

दोनों को डूबता देख उनके साथ गए अकदश तथा उमर ने शोर मचा दिया। यमुना नदी में मछली पकड़ रहे कुछ लोगों ने उन्हें को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद बच्चों ने गांव पहुंचकर लोगों तथा परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर दोनों के शवों को ढूंढ कर बाहर निकाल लिया। 
 

सूचना पाकर थाना चिलकाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दानिश का एक भाई तथा एक बहन है, जबकि उमर की एक बहन है। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की भी काफी पहले मौत हो चुकी है। पिता की मृत्यु के बाद फिरोजाबाद से अपने मामा असलम के यहां गांव तिड़फवा में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि परिजन किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते थे। देर शाम दोनों के शवों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed