फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur suffering from power cuts

24 में से 12 घंटे बिजली कटौती, सहारनपुर के लोग बेहाल

Thu, 29 Sep 2016 04:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 29 Sep 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur suffering from power cuts
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बेशक शासन से आए विद्युत सलाहकार मंडल मुख्यालय को 24 घंटे बिजली की सप्लाई का दावा कर गए हों, लेकिन सहारनपुर के लिए यह सिर्फ सपना सरीखा नजर आ रहा है।
विज्ञापन


यहां 24 घंटे तो दूर 14 घंटे बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। शहर से लेकर देहात तक बिजली की कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। गांवों में तो 20-21 घंटे तक की कटौती हो रही है।
विज्ञापन


दस दिन पूर्व शासन से सहारनपुर दौरे पर आए विद्युत सलाहकार कृपाल सिंह ने मंडल मुख्यालय पर 24 घंटे एवं गांवों में 18 घंटे बिजली सप्लाई दिलाए जाने की बात कहकर जिले के लोगों को सपना दिखा गए, लेकिन जिस दिन से उन्होंने सप्लाई सुधरने की बात कही, उसी दिन से सप्लाई और भी बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय पर जहां 24 घंटे बिजली देने की बात कर रहे थे, वहां 14 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। मात्र 10 से 12 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। आधे शहर में तो सुबह होने से पहले ही बिजली काटी जा रही है। 6 बजे की जा रही कटौती के बाद दोपहर 11 बजे ही सप्लाई मिल पा रही है।

सोमवार को भी दिल्ली रोड, बेहट रोड एवं शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुबह 6 बजे ही बिजली की कटौती कर दी गई। फिर 11 बजे ही बिजली मिल सकी। उसके बाद फिर 1 बजे कटौती हुई तो 3 बजे सप्लाई आई। शाम को भी लगातार बिजली के नखरे लोगों को झेलने पड़ रहे हैं।

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता देहात एके त्यागी का कहना है पिलखनी से आ रही लाइन अतिभारित है। जिस कारण इस क्षेत्र से जुड़े फीडरों पर सप्लाई कम हो रही है। लेकिन, शीघ्र ही सभी को अलग-अलग किया जा रहा है।


एक दो दिन में ही व्यवस्था ठीक कर दी जाएगी।  उधर, शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि शहर में बिजली की स्थिति में सुधार के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर में आरएपीडीआरपी योजना का कार्य अंतिम चरण में हैं। अगले माह तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। जिससे बिजली सप्लाई में काफी हद तक सुधार होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed