{"_id":"664eb7949559c98000066ce6","slug":"saharanpur-student-murdered-by-slitting-his-throat-body-found-on-the-road-outside-village-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या, गांव के बाहर सड़क पर मिला लहूलुहान शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पॉलिटेक्निक के छात्र की गला रेतकर हत्या, गांव के बाहर सड़क पर मिला लहूलुहान शव
Thu, 23 May 2024 08:58 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 May 2024 08:58 AM IST
सार
सहारनपुर जनपद में एक पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नागल कस्बे से देर रात घर लौट रहे पॉलिटेक्निक के छात्र की धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गांव ताजपुर निवासी पिंकी का बेटा गौरव (18) कस्बे में एक लैब पर काम करता था। जो पॉलिटेक्निक का छात्र भी था। बुधवार देर रात रात वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या में युवती के परिवार के छह सदस्यों को नामजद करते हुए थानेदार मे तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन