फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Stones were pelted in front of police station against court marriage, car was vandalized

Saharanpur: अदालत में हुई शादी का विरोध, थाने के बाहर जमकर पथराव, गाड़ी में तोड़फोड़, ये है पूरा मामला

Sat, 12 Aug 2023 05:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Aug 2023 05:44 PM IST
सार

Saharanpur News : अदालत में हुई शादी का विरोध करते हुए थाने के बाहर पथराव कर दिया गया। इस दौरान एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Saharanpur: Stones were pelted in front of police station against court marriage, car was vandalized
गाड़ी में तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में युवक और युवती द्वारा प्रेम-प्रसंग के बाद अदालत में शादी करने के मामले में कोतवाली सदर बाजार के सामने दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर युवक के दो भाइयों को घायल कर दिया। इतना ही नहीं हंगामा करते हुए कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दी गई।

विज्ञापन


दरअसल, थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव पीरमाजरा निवासी आकाश का फतेहपुर गांव निवासी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछले दिनों दोनों ने अदालत में शादी कर ली। युवती ने पति के पक्ष में कोर्ट में बयान दर्ज कराए। शनिवार की शाम युवती के बयान कोतवाली सदर बाजार में दर्ज होने थे।

विज्ञापन

आकाश के भाई रवि ने बताया कि युवती पक्ष के लोग थाने पहुंचे और उनके परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने हंगामा करते हुए आकाश के भाई रजनीश को चाकू मारकर घायल कर दिया, जबकि दूसरे भाई जितेंद्र को पीट-पीटकर घायल किया। आरोप है कि लड़की के पक्ष के लोगों ने रवि की कार पर पथराव कर दिया। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके

विज्ञापन

वहीं, पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस थाने के बाहर आ गई और लड़की के पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही लड़की के बयान भी दर्ज किए गए। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाने पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed