{"_id":"644a93267639c7789c00d835","slug":"saharanpur-sp-mla-nahid-hasan-appeared-in-the-court-and-charges-have-not-framed-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: अदालत में पेश हुए सपा विधायक नाहिद हसन, तय नहीं हुए आरोप, अब 19 मई लगी अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: अदालत में पेश हुए सपा विधायक नाहिद हसन, तय नहीं हुए आरोप, अब 19 मई लगी अगली तारीख
Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 27 Apr 2023 08:52 PM IST
सार
Saharanpur News : सपा विधायक नाहिद हसन गुरुवार को अदालत में पेश हुए। हालांकि उन पर आरोप तय नहीं हो सके। अब 19 मई को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अदालत में पेश हुए नाहिद हसन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में सरसावा थाने का घेराव करने के मामले में कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन बृहस्पतिवार को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। इस मामले में सभी आरोपियों के पेश नहीं होने के कारण नाहिद हसन पर आरोप तय नहीं हो सका। अब न्यायालय ने इस मामले में 19 मई की तारीख लगाई है, जिसमें सभी आरोपियों को हर हाल में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ वर्ष 2018 में गंगोह कोतवाली में गंगोह निवासी अरशद ने धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि एक मुकदमे को लेकर सपा विधायक ने उसे फोन पर देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर
विज्ञापन
इसके अलावा वर्ष 2010 में सरसावा थाने का घेराव करने का भी मामला सरसावा थाने पर सपा विधायक के खिलाफ दर्ज है। दोनों मुकदमे अब यहां एडीजे मयंक प्रकाश की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रहे है। धमकी देने के मामले में उन पर आरोप तय हो चुके हैं, जिस पर यह मामला ट्रायल में आ गया है।
यह भी पढ़ें: खूब दहाड़ रहा गुलदार, दहशत में यूपी का ये शहर, अब तक आठ लोगों को मार डाला
सरसावा थाने के घेराव के मामले में बृहस्पतिवार को आरोप तय होने की तारीख थी। बृहस्पतिवार को सपा विधायक नाहिद हसन समेत आठ आरोपी कोर्ट में पेश हुए। एक आरोपी बीमार होने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सका। सभी नौ आरोपियों के पेश नहीं होने के कारण इस मुकदमे में सपा विधायक पर आरोप तय नहीं हो सके। अदालत ने इसके लिए सपा विधायक समेत सभी आरोपियों को 19 मई को स्वयं पेश होने के आदेश दिए हैं।