फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 'She is mine, only your dead body will be returned from Deoband', lover threatened, groom divorced

Saharanpur: 'वो मेरी है, देवबंद से तेरी लाश ही वापस जाएगी', प्रेमी ने दी धमकी, दूल्हे ने दे दिया तीन तलाक

Wed, 20 May 2026 07:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 20 May 2026 07:20 PM IST
सार

देवबंद नगर के मोहल्ले की युवती का प्रेम प्रसंग पांच साल से एक लड़के से चल रहा था। परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर शादी कहीं और करा दी थी। अब दूल्हा रुख्सती की रस्म के लिए आ रहा था, तभी प्रेमी ने फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। 

विज्ञापन
Saharanpur: 'She is mine, only your dead body will be returned from Deoband', lover threatened, groom divorced
दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाथों में मेहंदी सजाए बैठी दुल्हन को रुख्सती से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे ने तलाक दे दिया। जिस घर में बरात के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम जैसा माहौल बन गया। यह पूरा घटनाक्रम युवती के पूर्व प्रेमी के कारण हुआ, जिसने बरात लेकर आने पर दूल्हे को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

 

मामला देवबंद नगर के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। युवती का करीब आठ माह पूर्व उसकी मौसी के बेटे से निकाह हुआ था। मंगलवार को रुख्सती की रस्म के लिए दूल्हा पक्ष को बरात लेकर पहुंचना था। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था और युवती दुल्हन के लिबास में सजी बैठी थी। इसी बीच दूल्हा अचानक वहां पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर निकाह खत्म कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती पिछले करीब पांच वर्षों से एक अन्य युवक संपर्क थी। आरोपी ने उससे शादी का वादा भी किया था। इसी दौरान परिवार ने युवती का रिश्ता रिश्तेदारी में तय कर उसका निकाह करा दिया। आरोप है कि रुख्सती से पहले प्रेमी ने दूल्हे को फोन कर युवती से अपने संबंधों की जानकारी दी और बरात लाने पर जान से मारने की धमकी दी। 
 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसी दबाव के चलते दूल्हे ने तलाक देने का फैसला लिया। घटना के बाद युवती और उसका परिवार सदमे में है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
Saharanpur: जेल से बाहर आए सपा पदाधिकारी, मोनू की मां को लेकर अखिलेश यादव से मिलने गईं इकरा हसन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed