फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Seven families of Sujadpura warned of migration, put up posters of 'house for sale

Saharanpur: सुजादपुरा के सात परिवारों ने दी पलायन की चेतावनी, लगाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, ये है वजह

Wed, 04 Jun 2025 05:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 04 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

मोहल्ले में सात भाइयों के सात मकान हैं। आरोप है कि पास ही रहने वाले कुछ लोग आएदिन लाठी-डंडे लेकर हमला कर देते हैं। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए वे पलायन करने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Seven families of Sujadpura warned of migration, put up posters of 'house for sale
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

नकुड़ नगर के मोहल्ला सुजादपुरा निवासी सात परिवारों ने पलायन करने की चेतावनी देते हुए अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है, के पोस्टर चस्पा किए हैं। पीड़ितों का आरोप है कुछ लोग उनके साथ आएदिन झगड़ा करते हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


 

मोहल्ला सुजादपुरा में मीरदाद के सात बेटों जमशेद, तसव्वुर, दिलशाद, इरशाद, शमशाद,  फरमान और अनवर की विधवा पत्नी शाहजहां के मकान एक ही गली में हैं। शाहजहां आदि ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले के कुछ लोग लाठी-डंडे, तमंचे व धारदार हथियार लेकर उनकी गली में आ धमके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने उसके दस वर्षीय बेटे अयान के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि शाहजहां ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट व अभद्रता की गई। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी , जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
 
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में कोतवाली में लिखित तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर पलायन की चेतावनी दी है। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed