फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Sevadar murdered, accused said- used to drink liquor in the temple, cut it with a knife.

Saharanpur: सेवादार की हत्या, आरोपी बोला- मंदिर में पीता था शराब, खाता था मीट... खुकरी से काट डाला

Thu, 21 Nov 2024 09:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Nov 2024 09:08 PM IST
सार

देहरादून निवासी सेवादार बहादुर की मंदिर में ही हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Sevadar murdered, accused said- used to drink liquor in the temple, cut it with a knife.
हत्या के बाद मंदिर में लगी भीड़ और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना मंडी क्षेत्र में बाबा लालदास बाड़ा स्थित बाला जी मंदिर में सेवादार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सेवादार का शव मंदिर परिसर में पड़ा मिला। पुलिस ने राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले आरोपी राजू उर्फ मणिनाथ को गिरफ्तार कर लिया, जो सेवादार के साथ रहता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सेवादार मंदिर परिसर में मीट और शराब का सेवन करता था, जिस वजह से उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

Saharanpur: Sevadar murdered, accused said- used to drink liquor in the temple, cut it with a knife.
मंदिर परिसर में पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
घटना थाना मंडी की है। पुराना कलसिया रोड पर बाबा लालदास का बाड़ा है। इसी के परिसर में प्राचीन बाला जी मंदिर है, जिसे चरण पादुका स्थल भी कहते हैं। बुधवार देर रात देहरादून निवासी सेवादार बहादुर (65) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह मंदिर परिसर में शव पड़ा मिला। मंदिर जाने वाले लोगों ने शव देखा तो डायल 112 पर सूचना दी। इस मामले में बहादुर के भांजे तोता चौक निवासी नरेश सैनी ने राजू उर्फ मणिनाथ पर मामा की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Sevadar murdered, accused said- used to drink liquor in the temple, cut it with a knife.
जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पूछताछ में राजू ने बताया कि वह करीब एक साल पहले बहादुर के पास आया था। बुधवार रात मीट और शराब के सेवन को लेकर रात में उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर सेवादार की हत्या कर दी।
विज्ञापन

Saharanpur: Sevadar murdered, accused said- used to drink liquor in the temple, cut it with a knife.
आसपास जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
खुकरी पर लगा था खून, तब आया शिकंजे में
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद राजू फरार नहीं हुआ। वह घटनास्थल पर ही पुलिस के इर्द-गिर्द घूमता रहा, जिससे उस पर कोई शक न करे। फोरेंसिक टीम ने वहां पर एक खुकरी बरामद की, जिस पर खून लगा हुआ था। तभी वह शक के दायरे में आ गया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार किया।
35 साल से सेवा कर रहा था बहादुर
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सेवादार बहादुर करीब 35 साल से बाबा लालदास बाड़ा परिसर में बने एक मंदिर में रहकर सेवा कर रहा था। वह देहरादून का रहने वाला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed