फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Sensation spread after getting an unclaimed briefcase near the post office

सहारनपुर: पोस्ट ऑफिस के पास लावारिस अटैची मिलने से फैली सनसनी

Sat, 06 Feb 2021 11:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Feb 2021 11:00 PM IST
सार

- बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने पहुंचकर की जांच 

विज्ञापन
Saharanpur: Sensation spread after getting an unclaimed briefcase near the post office
जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोर्ट रोड पर पोस्ट ऑफिस में लावारिस अटैची मिलने से सनसनी फैल गई। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान अटैची में कुछ फाइलें और फोल्डर रखे मिले। बाद में पता चला कि यह अटैची नगर निगम के इंजीनियर के थे।  

विज्ञापन


शनिवार की दोपहर जीपीओ रोड पर डाकघर के पास सड़क पर लावारिस हालत में एक अटैची देखा। लोगों ने अटैची में विस्फोटक सामग्री हो की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों के आवागमन को कुछ समय के लिए रोक दिया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड को मौके पर बुलवाया गया। टीम ने जांच के बाद अटैची खोलकर देखी तो उसमें सरकारी विभाग के अधिकारी के विभाग से संबंधित दस्तावेज मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अटैची नगर निगम के इंजीनियर पीके सिंह की थी। कोर्ट रोड से जाते समय उनकी अटैची गिर गई थी। अटैची को इंजीनियर पीके सिंह को सौंप दिया गया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed