{"_id":"680b95bc8fb65dc22e0571b6","slug":"saharanpur-saloni-lost-the-battle-of-life-her-lover-prince-poured-petrol-on-her-and-burnt-her-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: जिंदगी की जंग हारी सलोनी, प्रेमी प्रिंस ने पेट्रोल डालकर जला दिया था, खुद भी कर लिया था आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: जिंदगी की जंग हारी सलोनी, प्रेमी प्रिंस ने पेट्रोल डालकर जला दिया था, खुद भी कर लिया था आत्मदाह
Fri, 25 Apr 2025 07:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:32 PM IST
सार
सहारनपुर के नागल कस्बा निवासी सलोनी हरिद्वार में एक होटल में वेटर थी और वहीं किराए पर रहती थी। उसका प्रेमी प्रिंस शादी करने के लिए दबाव डाल रहा था, जबकि सलोनी तैयार नहीं थी। इसी कारण उसने यह वारदात कर डाली।
विज्ञापन
सलोनी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागल कस्बा निवासी सलोनी उर्फ सोनू ( 22) आखिरकार तीन दिन बाद जिंदगी की जंग हार गई। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। उसके प्रेमी प्रिंस ने सलोनी को पेट्रोल डालकर जला दिया था और खुद भी आत्मदाह कर लिया था।
विज्ञापन
सलोनी उर्फ सोनू पुत्री देवदत्त कश्यप हरिद्वार जिले के बुग्गावाला मार्ग पर बुधवाशहीद गांव में चूजी यूजी रेस्टोरेंट पर पिछले चार माह से वेटर का कार्य कर रही थी। उसने पास ही किराए का कमरा ले रखा था। 23 अप्रैल को उसके सिरफिरे प्रेमी मुजफ्फरनगर के थाना मंडी के गांव मेघाखेड़ी निवासी प्रिंस ने शादी से मना करने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। उसने चाकू से सलोनी पर ताबड़तोड़ वार किए और पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद खुद की गर्दन काटकर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। प्रिंस की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि सलोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन जूझने के बाद सलोनी की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।