फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's daughters dominate UP women's Ranji team

यूपी की महिला रणजी टीम में छाई सहारनपुर की बेटियां

Thu, 04 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur's daughters dominate UP women's Ranji team
सहारनपुर। क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नीशू चौधरी के साथ ही वर्णिका चौधरी का चयन भी यूपी की महिला रणजी टीम के लिए हुआ है। सहारनपुर की दोनों बेटियां उत्तर प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए जयपुर के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। वहां वन-डे मैच खेलेंगी। खास बात यह है कि रणजी टीम की मैनेजर भी सहारनपुर की बेटी भावना तोमर को बनाया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अकरम सैफी ने बताया कि नीशू चौधरी पहले भी रणजी टीम का हिस्सा रही है, नीशू के प्रदर्शन को देखते हुए फिर से टीम में जगह दी गई है। नीशू मूल रूप से झबीरन के किसान परिवार से है, जो वर्तमान में रेलवे में तैनात है और कानपुर में खेल का अभ्यास करती है। वर्णिका चौधरी उत्तर प्रदेश की ओर से अंडर-16 मैच खेलती रही है। दाएं हाथ की बल्लेबाजी वर्णिका ने उत्तर प्रदेश के लिए काफी रन बनाए हैं, इसके चलते उसे रणजी टीम में जगह दी गई है। वर्णिका मूल रूप से गांव बीरा खेड़ी के किसान परिवार से ताल्लुक रखती है और गंगोह में खेल का अभ्यास करती है।
विज्ञापन

अकरम सैफी ने बताया कि भावना तोमर कई रणजी खेल चुकी है। भावना को महिलाओं की रणजी टीम का मैनेजर बनाया गया है। अकरम ने बताया कि कोरोना के चलते रणजी मैचों को एक दिन का यानी वन-डे कर दिया है, जबकि पहले यह चार दिन के हुआ करते थे। उत्तर प्रदेश का पहला मैच जयपुर में है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश की टीम के साथ वर्णिका, नीशू और भावना रवाना हो चुकी हैं। अकरम सैफी ने तीनों परिवारों को बधाई और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed