फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur's Aryan won in the 60 kg weight of Judo

Saharanpur News: जूडो में सहारनपुर के आर्यन ने बाजी मारी

Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur's Aryan won in the 60 kg weight of Judo
एसडी इंटर कॉलेज में जूड़ो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। 66वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जूडो प्रतियोगिता बृहस्पतिवार से चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कई मुकाबले हुए। 60 किलोग्राम भार के खिलाड़ियों के बीच हुए पहले मुकाबले में सहारनपुर के आर्यन ने बाजी मारी, जबकि प्रयागराज के विकास कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज खालापार द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन मुख्य अतिथि रहे विधायक किरत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के मंडलों के 450 से अधिक छात्र और छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विनोद कुमार ने बैज लगाकर और प्रतीक चिह्न देकर अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गान श्री दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज और सोफिया कॉलेज के विद्यार्थियों ने योग का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों से प्रभावित होकर विधायक ने 5,100 रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुकाबले हुए। सीनियर वर्ग के 60 किलोग्राम भार में सहारनपुर के आर्यन पहले और प्रयागराज के विकास कुमार दूसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के 66 किलोग्राम भार में प्रयागराज के पवन कुमार ने पहला और मेरठ के प्रमोद ठाकुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान राखी शर्मा, सुधा शुक्ला, आनंद प्रकाश शर्मा, प्रधानाचार्य संतोष, एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्र राठोर, युद्धवीर सिंह, राजबीर सिंह, प्रवीण चौधरी, अमर सिंह, अफजाल अहमद, निकुंज, सोनिया, बृजपाल सिंह, केपी सिंह, राजकुमार, सुबोध पुंडीर, मुकेश, मेनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed