{"_id":"68eb5cd5f5d9ad32500a69e4","slug":"saharanpur-rumors-of-restrictions-on-women-journalists-in-darul-uloom-and-making-them-sit-behind-the-curtain-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दारूल उलूम में महिला पत्रकारों पर बंदिश और पर्दे के पीछे बैठाने की अफवाह, प्रबंधन ने दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दारूल उलूम में महिला पत्रकारों पर बंदिश और पर्दे के पीछे बैठाने की अफवाह, प्रबंधन ने दिया ये बयान
Sun, 12 Oct 2025 01:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:16 PM IST
सार
दारुल उलूम के दौरे पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी आए तो इस दौरान खबर फैल गई कि महिला पत्रकारों पर बंदिश लगाई गई है। इसे दारुल उलूम ने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
दारुल उलूम पहुंचे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी के दारुल उलूम दौरे का कवरेज करने पहुंचीं कुछ महिला पत्रकारों पर बंदिश लगाने और पर्दे के पीछे बैठने की बात कहने को दारुल उलूम प्रशासन ने सिरे खारिज किया है। प्रबंधन का कहना है यह कोरी अफवाह है। बाहर से आईं महिला पत्रकारों को कवरेज करते साफ देखा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी के दारुल उलूम के दौरे को कवरेज करने के लिए बाहर से कुछ महिला पत्रकार भी वहां पहुंची थीं। इस दौरान अफवाह फैली कि दारुल उलूम प्रशासन ने महिला पत्रकारों पर बंदिश लगाई है और उन्हें पर्दे के पीछे बैठने को कहा है।
विज्ञापन
जब इस संबंध में दारुल उलूम प्रशासन से पूछा गया तो उन्होंने इस पर हैरत जताई। कहा कि उन्होंने इस तरह की कोई बंदिश नहीं लगाई है, यह महज कोरी अफवाह है। लाइब्रेरी और संस्था के मेहमानखाने में महिला पत्रकारों ने बिना रोकटोक कवरेज किया है।
विज्ञापन