{"_id":"67f92cd8b32fd9161d0383a9","slug":"saharanpur-rs-1-35-crore-deposited-for-daughter-s-marriage-was-invested-in-lottery-three-youths-cheated-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बेटी की शादी के लिए जमा किए 1.35 करोड़ रुपये लगा दिए लॉटरी में, एक झटके में ऐसे गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बेटी की शादी के लिए जमा किए 1.35 करोड़ रुपये लगा दिए लॉटरी में, एक झटके में ऐसे गंवाए
Fri, 11 Apr 2025 08:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Apr 2025 08:24 PM IST
सार
गंगोह निवासी हाजी इमरान ने बताया कि नगर के ही इमरान, बबलू और इकराम के पास लॉटरी डाली थी। बेटी की शादी और ज्यादा धूमधाम से करना चाहते थे। मगर तीनों युवकों ने रुपये ठग लिए और अब वापस नहीं लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्रॉड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लॉटरी (कमेटी) के नाम पर 1.35 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के रहमत नगर निवासी हाजी इमरान ने गंगोह क्षेत्र के तीन युवकों पर आरोप लगाते हुए गंगोह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित हाजी इमरान का कहना है कि गंगोह नगर निवासी इमरान, बबलू और इकराम लॉटरी डालने का काम करते हैं। उनके झांसे में आकर आरोपियों के यहां लॉटरी डाली थी। आरोप है कि शुरुआत में उन्होंने 53 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिसके बाद 82 लाख रुपये नकद दिए गए। लॉटरी पूरी होने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके रुपय वापस देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने उन्हें गोली मारकर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीनों आरोपी अवैध व्यापार में संलिप्त हैं और इसी रास्ते से करीब 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अतिरिक्त निरीक्षक उम्मेद कुमार को दी गई है।
बेटी की शादी के लिए जमा किए थे रुपये
पीड़ित हाजी इमरान ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि यह रकम उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की थी। रुपये हड़पे जाने के बाद पूरा परिवार मानसिक व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। तनाव की वजह से उन्हें कई बीमारियों ने जकड़ लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
पीड़ित हाजी इमरान ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि यह रकम उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की थी। रुपये हड़पे जाने के बाद पूरा परिवार मानसिक व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। तनाव की वजह से उन्हें कई बीमारियों ने जकड़ लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।