फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Report on 14 including son and nephews of former BJP District President Mahendra Saini

Saharanpur: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के बेटे और भतीजों समेत 14 पर रिपोर्ट, जानें क्या है मामला

Fri, 01 May 2026 09:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 01 May 2026 09:50 PM IST
सार

पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप पर 18 अप्रैल को हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। हत्या का प्रयास सहित कई गंभीर धाराएं लगाई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Report on 14 including son and nephews of former BJP District President Mahendra Saini
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देवबंद नगर पालिका के पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के बेटे और तीन भतीजों सहित 14 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास समेत विभिन्न संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

 

मोहल्ला सराय काहरान निवासी नगर पालिका के पूर्व सभासद खेमकरण कश्यप के भतीजे तरुण की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। तरुण ने बताया है कि मोहल्ला सैनी सराय निवासी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी के बेटे दीपक, भतीजे कुलदीप, संदीप, प्रमोद समेत अनुज, अजय प्रवीण, सोनू, मलिंगा, अंकित, साहिल, अजय, धर्मपाल और तल्हेड़ी खुर्द निवासी हिमांशु परिवार से रंजिश रखते हैं। पूर्व में हुए झगड़े का विवाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी रंजिश में 18 अप्रैल को मलिंगा आदि ने मेले में गए परिवार के युवकों के साथ मारपीट की थी। 19 अप्रैल को ताऊ खेमकरण कश्यप मारपीट के मामले में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराकर घर लौट रहे थे। पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने ताऊ और उनके साथी हरिराम को रोक लिया व गाली गलौज करने लगे। 
 
विज्ञापन

विरोध करने पर उनके साथ लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से मारपीट की गई। दोनों लोग घायल हो गए थे। ताऊ खेमकरण कश्यप को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 14 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed