फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur ranks fourth in the state in communicable disease control campaign

Saharanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान में सहारनपुर का प्रदेश में चौथा स्थान

Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur ranks fourth in the state in communicable disease control campaign
सहारनपुर। जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चल रहा है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। इस बार साफ-सफाई और फॉगिंग को लेकर ज्यादा जोर दिया गया। जिसके चलते अभियान में सहारनपुर की 145 अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर चौथी रैंक आई है।
विज्ञापन


जिले में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक कर रहीं हैं। अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजाना बुखार के रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर विभाग को भेज रही।
विज्ञापन


इसके अलावा गांवों में साफ-सफाई भी कराई जा रही है। जिससे रोग फैल न सके। अब तक 2640 नालियों की साफ-सफाई, 11 अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती, 2682 प्रभातफेरी निकाली गई। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं ने 61,948 घरों का भ्रमण किया। 2627 झाड़ियों की कटाई कराई गई। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रदेश स्तर पर सहारनपुर का स्थान चौथे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed