{"_id":"633da4730704c5758425ff62","slug":"saharanpur-rail-traffic-disrupted-due-to-dumper-sunk-on-the-railway-track-many-trains-including-express-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: रेलवे पटरी पर धंसा डंपर, रेल यातायात हुआ बाधित, एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: रेलवे पटरी पर धंसा डंपर, रेल यातायात हुआ बाधित, एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को रोका, पढ़ें पूरा अपडेट
Wed, 05 Oct 2022 09:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:06 PM IST
सार
रेलवे पटरी पर डंपर धंसने से रेल यातायात बाधित हो गया। इस दौरान अमृतसर से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को सरसावा रोका गया, जबकि ट्रैक पर चल रही अन्य ट्रेनों को सहारनपुर आदि स्थानों पर रोका गया।
विज्ञापन
रेल यातायात बाधित।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के सरसावा में बोंसा पुलिया के समीप पिलखनी रेलवे फाटक पर रोड़ी बजरी से भरा एक डंपर धंस गया। जिससे रेल यातायात बाधित हो गया। वहीं अमृतसर से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को सरसावा रोका गया, जबकि ट्रैक पर चल रहीं अन्य ट्रेनों को सहारनपुर आदि स्थानों पर रोककर ट्रैक खाली कराने के पश्चात रवाना किया गया।
विज्ञापन
बुधवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर रोड़ी बजरी से भरा एक डंपर धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते रेलवे फाटक सुबह से ही बंद था, जिसे शाम को खोला गया। इसी बीच सरसावा की ओर से रोड़ी बजरी से भरा एक डंपर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने लगा। लेकिन भारी लोड के कारण डंपर रेलवे ट्रैक के समीप धंस गया। जिसमें डंपर का ड्राइवर केबिन रेलवे ट्रैक के बिल्कुल नजदीक आकर थम गया।
विज्ञापन
उधर, रेलवे कर्मियों ने तत्काल ही रेलवे अधिकारियों को मामले की जानकारी दी तो आरपीएफ और जीआरपी के अलावा रेलवे की तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने डंपर को हटवाने का प्रयास किया, लेकिन भारी लोड के कारण डंपर अपने स्थान से हिल नहीं पाया। जिसके बाद रात में आठ बजे के करीब एक हाइड्रा क्रेन के माध्यम से डंपर को खींचकर रेलवे ट्रैक को पार कर सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
इसके बाद रेलवे ट्रैक सामान्य हो पाया। इस कवायद में करीब आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा, जिसके चलते ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। बताया गया कि इस दौरान अमृतसर की ओर से बिहार जाने वाली एक एक्सप्रेस ट्रेन को सरसावा स्टेशन पर रोका गया, जबकि कुछ ट्रेनों को सहारनपुर स्टेशन पर रोका गया।