फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Principal professor Vakul Bansal has suspended in case of abuse of post

UP: डिग्री कॉलेज के प्राचार्य निलंबित, पद का दुरुपयोग करने पर हुई कार्रवाई, अब हरिओम गुप्ता को किया नियुक्त

Thu, 17 Aug 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Aug 2023 08:45 PM IST
सार

Saharanpur News : पद का दुरुपयोग करने पर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल को निलंबित कर दिया गया है। अब हरिओम गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Principal professor Vakul Bansal has suspended in case of abuse of post
suspended demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहारनपुर में पद का दुरुपयोग करने और प्रवेश प्रक्रिया में अनियमिताएं बरतने पर जेवी जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल को निलंबित कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रोफेसर हरिओम गुप्ता प्राचार्य पद पर नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन

चीफ प्रोक्टर प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को जेवी जैन डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति ने बैठक की। इसमें एलएलबी प्रथम वर्ष (2022-23) के प्रवेश में अवैधानिकता, अनियमितता एवं प्रशासनिक अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल पर प्रथम दृष्टया सही होने पर आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जिसके संयोजक अमित कुमार जैन, सदस्य अनुज जैन, देवेंद्र कुमार मित्तल रहे। जांच के बाद प्राचार्य प्रोफेसर वकुल बंसल को निलंबित किया गया। उनके स्थान पर कार्यवाहक प्राचार्य पद पर प्रोफेसर हरिओम गुप्ता को प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों सहित नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: आधे से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी बदले जाएंगे, रालोद का समरसता अभियान फिर शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद समिति अध्यक्ष डॉ. आईसी जैन, सचिव मोहित जैन, संयुक्त सचिव अनुज कुमार जैन, सदस्य अनुराग जैन, दीपक कुमार जैन, राजीव जैन, अमित जैन आदि ने प्राचार्य कार्यालय में जाकर प्रोफेसर हरिओम गुप्ता को प्राचार्य पद पर आसीन किया।

यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश
 

प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगा किया था प्रदर्शन
पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेवी जैन डिग्री कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष में फर्जी प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। काफी देर तक कॉलेज में हंगामा हुआ था। एबीवीपी पदाधिकारी प्रोफेसर वकुल बंसल को हटाने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed