Saharanpur: अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे फ्रेट कॉरिडोर व रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद से वर्चुअल रूप से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर व रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर व रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके लिए सोमवार को रेलवे और डीएफसी के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया।
न्यू खुर्जा जंक्शन से पंजाब के न्यू साहनेवाल तक करीब 401 किलोमीटर लंबी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है। इस बीच पड़ने वाले डीएफसी के न्यू पिलखनी, न्यू सहारनपुर, न्यू टपरी, न्यू तल्हेड़ी बुजुर्ग और न्यू देवबंद का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही न्यू खुर्जा से न्यू साहनेवाल तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली लोकार्पण कर देश को समर्पित कर देंगे। मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पर सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, न्यू सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, विधायक राजीव गुंबर, न्यू देवबंद पर लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह, न्यू तल्हेड़ी बुजुर्ग पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और टपरी रेलवे स्टेशन पर रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम रहेंगे। न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन पर वन स्टेशन व वन प्रोडेक्ट का भी उद्घाटन होगा। सोमवार को रेलवे व डीएफसी के अधिकारी वर्चुअल कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम देने में जुटे रहे।
उधर, डीएफसीसीआईएल मेरठ यूनिट के चीफ जनरल मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू खुर्जा से लेकर न्यू साहनेवाल तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे।
कई बार हो चुका ट्रायल
न्यू खुर्जा से खतौली, साहनेवाल से न्यू पिलखनी और खतौली से न्यू पिलखनी तक कई बार मालगाड़ी को दौड़ाकर सफल ट्रायल किया जा चुका है। साहनेवाल से न्यू पिलखनी के बीच मालगाड़ी का संचालन हो रहा है। न्यू पिलखनी से न्यू खतौली तक जल्द ही मालगाड़ी दौड़ेगी।