{"_id":"628cf2a9238c3a5e0d27a85a","slug":"saharanpur-police-have-arrested-rashid-of-haji-iqbal-gang-and-sent-to-jail-by-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: हाजी इकबाल गैंग का एक और सदस्य दबोचा, दो राजस्व निरीक्षकों समेत आठ हो चुके गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: हाजी इकबाल गैंग का एक और सदस्य दबोचा, दो राजस्व निरीक्षकों समेत आठ हो चुके गिरफ्तार
Tue, 24 May 2022 08:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 24 May 2022 08:57 PM IST
सार
हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला गैंग का एक और सदस्य दबोचा गया है। यह आरोपी पट्टों की जमीन के खेल में वांछित चल रहा था। अभी तक इस गैंग के आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में बेहट पुलिस ने खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला गैंग का एक और साथी राशिद को गिरफ्तार किया है। राजस्व अभिलेखों में कूट रचना कर ग्लोकल यूनिवर्सिटी का संचालन करने वाले अब्दुल वहीद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम की गई सार्वजनिक उपयोग (पट्टों) की भूमि के मामले में दर्ज रिपोर्ट में वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इस मामले में अब तक दो राजस्व निरीक्षकों समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को इस मामले में हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटा जावेद आदि की तलाश है।
विज्ञापन
बेहट तहसील के राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार ने 14 अक्तूबर 2021 को एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें हाजी इकबाल के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली, बेटे जावेद, तत्कालीन एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, राजस्व निरीक्षक बीरबल, जनेश्वर प्रसाद, पवन सिंह, लेखपाल मो. शोएब व शेरपुर पेलो निवासी अखलाक, सुरेंद्र, संजय, राशिद और अब्दुल रहमान आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: NIA Officer Murder Case: तन्हाई बैरक में करवटें बदलते बीती मुनीर की रात, अंदर से है बेचैन, जांच में खुला बड़ा राज
इनमें राजस्व निरीक्षक बीरबल व जनेश्वर प्रसाद, सुरेंद्र, संजय, अब्दुल रहमान, अखलाक व हाजी इकबाल के बेटे अलीशान का नाम जांच में सामने आने के बाद गिरफ्तारी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Murder: गांव में घुसने से पहले बताना होगा नाम-पता, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स की निगाहें, खौफनाक थी ये वारदात
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मंगलवार को बेहट पुलिस ने एक और आरोपी राशिद पुत्र शकील निवासी ग्राम मिर्जापुर पोल को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाड़ा तिराहे से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया राशिद, हाजी इकबाल गैंग का है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने बताया कि अन्य वांछितों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।