फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have arrested accused Nasim in 20 lakh fraud case

सहारनपुर : आखिर दबोचा गया आरोपी नसीम, 20 लाख का माल लेकर हुआ था गायब

Thu, 14 Apr 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Apr 2022 07:47 PM IST
सार

20 लाख रुपये का माल लेकर फरार हुए आरोपी नसीम को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 20 लाख रुपये का माल भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Saharanpur police have arrested accused Nasim in 20 lakh fraud case
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली से व्यापारियों का माल लेकर फरार हुए आरोपी को सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर 20 लाख रुपये का सामान भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों टीपीनगर से ट्रक के जरिए नसीम उर्फ खुरपा पुत्र शमशाद निवासी ताहरपुर कांशीराम कॉलोनी ट्रक के जरिए दिल्ली से व्यापारियों का माल लेने गया था। अन्य ट्रकों में उसके साथी भी गए थे। सभी आरोपी दिल्ली से व्यापारियों का माल लेकर गायब हो गए थे। वहीं एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव मैरिज का खौफनाक अंत: उजड़ गया हंसता खेलता परिवार, 10 साल के बेटे से छीन गई मां, सरकारी टीचर थी प्रतिमा
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपियों को पुलिस पहले पकड़ चुकी है, जबकि नसीम फरार चल रहा था। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम ने एक सूचना के आधार पर नसीम को भी दिल्ली रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर व्यापारियों का 20 लाख का माल भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें: रिश्तों की कच्ची डोर से टूट रहे जिंदगी के वादे: अपने ही बहा रहे अपनों का खून, मेरठ में हुई दिल-दहला देनी वाली वारदात, खौफनाक हैं तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed