फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police has arrested the accused Ravi after revealed the murder of Mahesh

सहारनपुर: चुनरी से गला घोंटकर उतारा था मौत के घाट, कातिल ने पूछताछ के दौरान बताई मर्डर की वजह

Tue, 06 Dec 2022 09:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Dec 2022 09:12 PM IST
सार

सहारनपुर क्राइम न्यूज : महेश उर्फ मानू की चुनरी से गला घोंटकर हत्या की गई थी। वहीं कातिल ने पुलिस की पूछताछ के दौरान मर्डर की वजह बताई।

विज्ञापन
Saharanpur police has arrested the accused Ravi after revealed the murder of Mahesh
महेश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में बेहट के गांव पथरवा में पुरानी रंजिश के चलते युवक महेश उर्फ मानू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक की पत्नी ने आरोपी को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्यारोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पथरवा निवासी महेश उर्फ मानू व रवि उर्फ बिट्टू पुत्र ऋषिपाल के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। महेश (26) की पत्नी शिवानी के अनुसार सोमवार को उसका पति सरसावा गया था। दोपहर करीब 12 बजे जब उसने पति को फोन किया तो उसने बताया कि वह बिट्टू के साथ है। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तो उन्होंने बिट्टू के घर जाकर इसकी जानकारी की, लेकिन उसके परिजनों ने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


बताया गया कि रात करीब 11 बजे मानू का शव व बाइक गांव के पास ही उमेश राणा के बाग में पड़ा मिला। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिवानी ने रवि के खिलाफ उसके पति की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मानू का भतीजा लगता है। पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया है। बेहट इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडे ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही रवि ने मानू की गला घोंटकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: MJMC टॉपर वंशिका को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक और मुस्कान को मिलेगा मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक

मृतक महेश उर्फ मानू व आरोपी रवि उर्फ बिट्टू के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस पूछताछ में रवि ने बताया कि सोमवार की रात दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान उनके बीच झगड़ा हो गया और रवि ने चुनरी से मानू का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। - मुनीशचंद, सीओ बेहट

यह भी पढ़ें: 
Meerut: आखिर खुल गया दिल्ली के मानव की हत्या का राज, मेरठ में मिली सिर कटी लाश, कातिल ने उगला पूरा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed