फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Police encounter with absconding accused of cow slaughter, caught after being shot in the leg.

Saharanpur: गोकशी के फरार आरोपी के साथ पुलिस का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने पर दबोचा

Sun, 24 Aug 2025 12:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 24 Aug 2025 12:06 PM IST
सार

नसीम निवासी छजपुरा पर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार देर रात दूधली रोड पर पुलिस की उसके साथ मुठभेड़ हो गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Police encounter with absconding accused of cow slaughter, caught after being shot in the leg.
मौके पर पड़ा आरोपी का तमंचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकपुरी पुलिस ने देर रात गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुआ है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 

Saharanpur: Police encounter with absconding accused of cow slaughter, caught after being shot in the leg.
जांच करती फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार देर रात जनकपुरी थाना प्रभारी संजीव कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दूधली रोड स्थित जमालपुर पुलिया के पास पहुंचे। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम निवासी छजपुरा के रूप में हुई है। उस पर जनकपुरी थाने में गोकशी, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में कुल चार मुकदमे हैं। मौके से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed